वंदे भारत ट्रेन को टक्कर देगी अब अमृत भारत एक्सप्रेस |VANDE BHARAT KO AB TAKKAR DEGI AMRIT BHARAT EXP .

हेलो दोस्तों आप सभी का स्वागत है आज के एक नए लेख में | वंदे भारत ट्रेन को टक्कर देगी अब अमृत भारत एक्सप्रेस | 30 दिसंबर 2023 ई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अमृत भारत एक्सप्रेस का शुरूआत किया गया |

Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel

अमृत भारत एक्सप्रेस के बारे में पूरी जानकारी |

नई अमृत भारत ट्रेन के अंदर की फोटो सामने आई हैं। देश की पहली अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Train) आज अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होगी। वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की तर्ज पर डिजाइन यह देश की पहली पुल-पुश ट्रेन है, जिसमें दो इंजन लगेंगे। इसमें दूसरा इंजन ट्रेन के आखिरी कोच के बाद होगा। 

दोनों इंजन ट्रेन को रफ्तार देंगे। आगे का इंजन ट्रेन को खींचेगा, जबकि पीछे का इंजन धक्का देगा। ट्रेन 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी। इसमें कुल 22 कोच होंगे जिसमें 12 कोच सेकंड क्लास और 8 जनरल क्लास कोच होंगे | इसके साथ ही ट्रेन में दो गार्ड कंपार्टमेंट भी होगा ,इस ट्रेन को सामान ट्रेनों की तुलना में ज्यादा आधुनिक और आरामदायक बनाया गया है | नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। रेल मंत्री ने बताया कि देश के सभी रूटों पर इस तरीके की ट्रेन चलाई जाएंगी। हर माह 20 से 30 अमृत भारत ट्रेनें बनाई जाएंगी।

दो अमृत भारत ट्रेन का किया गया उद्घाटन

आज वर्तमान में दो अमृत भारत ट्रेन हा का उद्घाटन किया गया | पहला अमृत भारत ट्रेन दरभंगा अयोध्या धाम जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल और मालदा टाउन जंक्शन से सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल के बीच संचालित होंगे | श्री माता वैष्णो देवी नई दिल्ली, अमृतसर- दिल्ली, कोयंबतूर -बेंगलुरु ,जालना -मुंबई ,अयोध्या -आनंद विहार टर्मिनल और मंगलुरु-मडगांव के बीच नई बंदे भारत को आज हरी झंडी दिखाइ गई |

भगवान राम की नगरी अयोध्या से मां सीता की धरती सीतामढ़ी को जोड़ने वाले अमित भारत ट्रेन का उद्घाटन

भगवान राम की नगरी अयोध्या से मां सीता की धरती सीतामढ़ी को जोड़ने वाली अमृत भारत ट्रेन का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 30 दिसंबर को किया गया | इस ऐतिहासिक क्षण का मां सीता की धरती सीतामढ़ी के साथ मिथिलांचल के लोग ग्वाह बनने जा रहे हैं | इस पल को यादगार बनाने के लिए लगभग 400 लोग ट्रेन से अयोध्या जा रहे हैं | प्रभ्रुद्ध लोग एक दिन पहले अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बाद 30 दिसंबर को उद्घाटन समारोह में शिरकत किया इंदौरऔर अमृत भारत ट्रेन से दरभंगा वापस लौट आये |

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव अमृत भारत एक्सप्रेस के बारे में क्या बोले |

अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, दुनिया भर में दो तरह की तकनीक रेलवे में लगती हैं। पहली डिस्ट्रीब्युटेड पावर, जिसमें हर दूसरे और तीसरे कोच में मोटर लगी होती है और ऊपर से बिजली आती है, वंदे भारत ट्रेन इसी तकनीक पर बनी है। दूसरी तकनीक पुल और पुश होता है, इसमें एक इंजन आगे लगा होता है जो ट्रेन को खींचता है और दूसरा इंजन पीछे लगा होता है जो ट्रेन को धक्का देता है। दोनों तकनीक पर देश में अपने इंजीनियरों द्वारा ट्रेन बनाई जा रही है। डिस्ट्रीब्युटेड पावर से वंदे भारत और पुल पुश टेक्नोलॉजी से अमृत भारत ट्रेन को बनाया गया है। अमृत भारत (Amrit Bharat Train) नॉन एसी ट्रेन है, जबकि वंदे भारत (Vande Bharat Train) पूरी तरह एसी ट्रेन है। ट्रेन के कोच पूरी तरह शीशे से कवर हैं। इतना ही नहीं, ट्रेन में दोनों तरफ लगे इंजन को बेहतर किया गया है। 

चालक केबिन में एयर कंडीशन लगाया गया है, जिससे चालक को ट्रेन चलाने में समस्या न हो। इस ट्रेन में कवच लगे हैं, जिससे दो ट्रेनों के टकराने की संभावना नहीं होगी। चालक के केबिन में वाइब्रेशन भी काम होगा जिससे असुविधा नहीं होगी। यात्रियों के सुविधा के लिए अच्छी सीट और चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था है। जनरल कोच में भी ऊपर वाली सीट कुशन की है, जिससे यात्रियों का सफर आरामदायक होगा।

झटके नहीं लगेंगे, जल्द रफ्तार पकड़ेगी


रेल मंत्री ने कहा कि चलने के दौरान अमूमन ट्रेन धीरे और तेज होती रहती हैं। इससे कई बार झटके भी लगते हैं, जबकि पुल-पुश तकनीक में ट्रेन का एक्सीलरेशन ज्यादा होने से झटके नहीं लगते। साथ ही ट्रेन जल्द रफ्तार पकड़ लेगी। इससे समय बचेगा। यदि यह ट्रेन दिल्ली से कोलकाता तक जाती है तो करीब दो घंटे का समय बचेगा।

इसके टॉयलेट में पानी कम बर्बाद होगा। उन्होंने कहा कि ट्रेन बनाने के लिए बहुत बड़े बदलाव किए गए हैं। अमृत भारत ट्रेन में इस तरह से दो कोच के बीच सेमी परमानेंट कपलर लगाए गए हैं कि ट्रेन चलने या रुकने पर झटका नहीं लगेगा।

सेमी परमानेंट कपलर के जरिये ट्रेन के दो डिब्बे एक-दूसरे से परमानेंट जुड़े होते हैं, उन्हें अलग नहीं किया जा सकता। पहले की ट्रेनों में सीबीसी कपलर लगे हैं, जिससे ट्रेन के डिब्बों को अलग किया जा सकता है।

अमृत भारत एक्सप्रेस

3 thoughts on “वंदे भारत ट्रेन को टक्कर देगी अब अमृत भारत एक्सप्रेस |VANDE BHARAT KO AB TAKKAR DEGI AMRIT BHARAT EXP .”

  1. Pingback: Ayodhya Ram Mandir : विवाद से लेकर विध्वंस निर्माण और उद्घाटन तक जानिए श्री राम जन्मभूमि अयोध्या का इतिहास

  2. Pingback: RPF Recruitment 2024: बंपर पदों पर होने जा रही भर्तियां, यहां देखे पूरी जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel
Scroll to Top
मोहम्मद शमी जिन्हें मिला अर्जुन अवार्ड जिन्होंने वर्ल्ड कप में बनाया था इतिहास केवल 7 मैच में लिए थे 24 विकेट। पत्नी ने उन पर लगाया था देशद्रोह का आरोप। दुनिया के सबसे खूंखार हत्यारा एंडर्स बेहरिंग ब्रेईविक