अयोध्या एयरपोर्ट का नाम बदला | ayodhya airport ka name badla |

हेलो दोस्तों आज एक नए लेख में आप सभी का स्वागत है | आज हम जानेंगे कि अयोध्या एयरपोर्ट का नया नाम क्या रखा गया |अयोध्या एयरपोर्ट का नाम बदला | ayodhya airport ka name badla | अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम पहले ही बदला जा चुका है|

Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel

अयोध्या एयरपोर्ट का नाम बदलकर क्या रखा गया ?

अयोध्या में रेलवे स्टेशन के बाद अब एयरपोर्ट का नाम भी बदल दिया गया है |इसका नाम बदलकर अब महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरोपर्ट अयोध्या धाम कर दिया गया | अभी तक इस एयरपोर्ट को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट कहा जाता था | राम के जीवन में महर्षि वाल्मीकि का एक बहुत ही सर्वोत्तम स्थान है | इसलिए ही राम के धरती अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम वाल्मीकि के नाम पर रखा गया | इससे पहले यहां के रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या जंक्शन से बदलकर अयोध्या धाम कर दिया गया था |

राम मंदिर की तर्ज पर तैयार हुए है अयोध्या का एयरपोर्ट

अयोध्या एयरपोर्ट के टर्मिनल को भी बेहद भव्य तरीके से बनाया गया है | राम की नगरी में बन रहे एयरपोर्ट की एक बड़ी खासियत यह भी है कि , इसे मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है | एयरपोर्ट की दीवारों पर सौंदर्य करण के लिए रामायण से जुड़े महत्वपूर्ण चित्रों को दर्शाया गया है | एयरपोर्ट का वास्तु और डिजाइन बहुत खास है | यह पूरी तरह से श्री राम के जीवन से प्रेरित और श्री राम के जीवन पर आधारित है |

अयोध्या का एयरपोर्ट किस शैली में बना है

अयोध्या के इस एयरपोर्ट को नागर शैली में तैयार किया गया है | इसे आर्किटेक्चर विपुल वार्ष्णेय और उनकी टीम ने तैयार किया है | विपुल वार्ष्णेय बताती हैं कि , यह एयरपोर्ट के सात शिखर नागर शैली से प्रेरित है | मुख्य शिखर बीच में और आगे तीन और पीछे तीन शिखर है | नागर शैली उत्तर भारत की मंदिर निर्माण कला की शैली है | इसके अलावा एयरपोर्ट पर राम को हर जगह दिखाने की कोशिश की गई है | बाहर तीर- धनुष का बड़ा म्यूरल लगाया गया है | यह एयरपोर्ट सात स्तंभों पर मुख्य रूप से टिका है | जो रामायण के सात कांडो से प्रेरित है | इन स्तंभों पर आकृति और सजावट भी उसी तरह से की गई है | सभी जगह राम को दर्शाने के लिए चित्र और विचार लिखे गए हैं |

महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम पर पहली फ्लाइट कब आएगी ?

बता दे कि इस एयरपोर्ट से पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ाने शुरू होने जा रही है | 6 जनवरी को पहली फ्लाइट सुबह 11:55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेगी और दोपहर 1:15 बजे अयोध्या पहुंचेगी | यह फ्लाइट दोपहर 1:45 बजे अयोध्या से रवाना होगी और 3:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी |

11 जनवरी 2024 से अहमदाबाद अयोध्या के बीच हफ्ते में तीन दिन उड़ने संचालित होगी | इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा के मुताबिक 10 जनवरी से दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली के बीच दैनिक उड़ाने एक ही समय पर संचालित होंगे | अहमदाबाद से अयोध्या और अयोध्या से अहमदाबाद के लिए उड़ाने मंगलवार , गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी |

11 जनवरी को फ्लाइट सुबह 9:10 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरेगी और 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी | यह रात 11:30 बजे अयोध्या से रवाना होगी और 1:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी बताया जा रहा है की फ्लाइट के जरिए एक घंटा 20 मिनट में दिल्ली से अयोध्या की दूरी तय हो जाएगी |

महर्षि वाल्मीकि और राम के बीच क्या संबंध थे ?

महर्षि वाल्मीकि संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता है | जो आदि कवि के रूप में प्रसिद्ध है | उन्होंने संस्कृत में रामायण की रचना की महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई | वाल्मीकि ने संस्कृत के प्रथम महाकाव्य की रचना की थी जो रामायण के नाम से प्रसिद्ध है | प्रथम संस्कृत महाकाव्य की रचना करने के कारण वाल्मीकि आदि कवि कहलाए | अपने वनवास काल के दौरान भगवान श्री राम वाल्मीकि के आश्रम में भी गए थे | भगवान वाल्मीकि को श्री राम के जीवन में घटित प्रत्येक घटना का पूर्ण ज्ञान था | सतयुग त्रेता और द्वापर तीनों कालों में वाल्मीकि का उल्लेख मिलता है | इसलिए भगवान वाल्मीकि को सृष्टि करता भी कहते हैं | रामचरितमानस के अनुसार जब श्री राम वाल्मीकि के आश्रम आए थे | तो आदि कवि वाल्मीकि के चरणों में दंडवत प्रणाम करने के लिए वे जमीन पर डंडे की भांति लेट गए थे ,और उनके मुख से निकला था | तुम त्रिकालदर्शी तुम्हारे हाथों अर्थात आप तीनों लोकों को जानने वाले स्वयं प्रभु हैं इस संसार आपके हाथों में एक बैर के समान प्रतीत होता है | सीता जब घर त्याग की थी तब सीता श्री वाल्मीकि मुनि के कुटिया में ही रही थी और वहीं पर श्री राम के दोनों पुत्र लव और कुश का जन्म हुआ था |

अयोध्या एयरपोर्ट का नया नाम क्या रखा गया ?

1 thought on “अयोध्या एयरपोर्ट का नाम बदला | ayodhya airport ka name badla |”

  1. Pingback: Ayodhya Ram Mandir : विवाद से लेकर विध्वंस निर्माण और उद्घाटन तक जानिए श्री राम जन्मभूमि अयोध्या का इतिहास

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel
Scroll to Top
मोहम्मद शमी जिन्हें मिला अर्जुन अवार्ड जिन्होंने वर्ल्ड कप में बनाया था इतिहास केवल 7 मैच में लिए थे 24 विकेट। पत्नी ने उन पर लगाया था देशद्रोह का आरोप। दुनिया के सबसे खूंखार हत्यारा एंडर्स बेहरिंग ब्रेईविक