2023 में भारत ने कौन-कौन सी उपलब्धियां प्राप्त की है साल के अंत में हम भारत की ऐसे ही आठ उपलब्धियां के बारे में बात करेंगे ?

2023 में भारत ने बहुत ही महत्वपूर्ण आठ उपलब्धियां प्राप्त की है | इन उपलब्धियां में कई उपलब्धियां तो विश्व में भी बहुत अहम योगदान रखता है| जिसके बारे में हम आज चर्चा करने वाले हैं|

Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel

1. इस साल सबसे बड़ी उपलब्धि चंद्रयान-3 का चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरना है |

14 जुलाई 2023 को इसरो ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान -3 को LVM3 M4 रॉकेट से प्रक्षेपण किया | फिर से भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में अपना एक कदम आगे बढ़ा दिया | चंद्रयान 3 कुछ दिनों का यात्रा करने के बाद 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर शाम 6:02 बजे सॉफ्ट लैंडिंग किया | लैंडिंग करने के साथ ही भारत ने दुनिया में इतिहास रचते हुए प्रथम देश बना जो अपना यहां चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा | चंद्रयान-3 में लैंडर का नाम विक्रम और उसके साथ रोवर प्रज्ञान था | सॉफ्ट लैंडिंग करते ही चंद्रयान -3 ने संदेश भेजा ” भारत मै मुकाम पर पहुंच गया और आप भी “| जिस जगह पर चंद्रयान3 लैंड किया वह स्थान अब शिव शक्ति कहलाएगा | चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान2 ने अपने पद चिन्ह छोड़े है | वह पॉइंट अब तिरंगा पॉइंट कहलाएगा | इसी बीच 10 अगस्त को रूस ने लूना- 25 मिशन लॉन्च कर दिया | इसने चांद में पहुंचने का सीधा रास्ता लिया और चंद्रयान 3 से पहले पहुंचने का प्रयास किया ,लेकिन यह असफल हो गया,|

2. इस साल दूसरी सबसे बड़ी उपलब्धि सूरज के रहस्य जान निकल आदित्य L-1

चांद के बाद भारत सूरज की तरफ बढ़ा दो सितंबर 2023 को सुबह 11:50 पर आदित्य L-1 मिशन लॉन्च हुआ |125 दिनों की यात्रा के बाद 6 जनवरी 2024 को अपनी मंजिल L-1 पर पहुंचेगा | अमेरिका और यूरोप के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन जाएगा | आदित्य L-1 सूर्य से आ रहे कणों ,रेडिएशन और चुंबकीय क्षेत्र के स्टडी करेगा एक साथ इतनी जानकारी जुटाने वाला पहला सेटेलाइट है | आदित्य L-1 के जरिए कणों उपकरणों से सीधे सूरज और तीन उपकरणों से कणों और क्षेत्र के स्टडी करने वाला भारत पहला देश होगा | इससे दो सवालों के जवाब मिलेंगे (1)सूरज के एनर्जी पार्टिकल्स पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में कैसे फसते हैं |(2)सूरज के किनारो पर कैसे कोरोनल इंजेक्शन हो रहा है और उसकी तीव्रता क्या है |

3.इस साल की तीसरी सबसे बड़ी उपलब्धि है महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33% आरक्षण

29 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के साथ नारी शक्ति वंदन कानून बन गया | इसे संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन मिलेगा | भारत के अलावा सिर्फ स्वीडन, नॉर्वे, साउथ अफ्रीका ,आस्ट्रेलिया, फ्रांस और जर्मनी जैसे चुनिंदा देशों में ही महिलाओं को 33 परसेंट से ज्यादा रिजर्वेशन है | 106 संविधान संशोधन से इस कानून को भारतीय संविधान में जोड़ा गया | इसे लागू होने में 2029 समय आ सकता है | 2023 में लोकसभा में महिलाओं की हिस्सेदारी 15% और विधानसभा में 10% है नए कानून से इस संख्या 33% तक बढ़ जाएगी जहां से देश और प्रदेश के कानून बनते हैं वहां महिलाओं का प्रतिदिन 33% होने से उनके हक की बातें ज्यादा होगी |

4.इस साल की चौथी सबसे बड़ी उपलब्धि है सूरत डायमंड बोर्स दुनिया का सबसे बड़ा दफ्तर

1900 में पाटीदार समुदाय के गाँधा भाई और रंगीला दास दक्षिण अफ्रीका से लौटे और हीरो की कटिंग पॉलिशिंग का काम शुरू किया | 2023 में दुनिया के 80% से ज्यादा हीरो की कटिंग और पॉलिशिंग का काम भारत में होता है | 17 दिसंबर को पीएम मोदी ने हीरा कारोबारी के लिए दुनिया के सबसे बड़े दफ्तर का उद्घाटन किया जिसका नाम सूरत डायमंड बोर्स है | अमेरिकी रक्षा विभाग के हेड क्वार्टर पेंटागन को पीछे छोड़ दिया |

5. इस साल की पांचवीं सबसे बड़ी उपलब्धि है भारत में g20 बना जी21

9 सितंबर 2023 को भारत में g20 की बैठक चल रही थी | पीएम नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकन यूनियन को जी20 में शामिल करने की घोषणा | इसके साथ ही 20 सदस्यों वाला g20 संगठन g21 बन गया |

6.इस साल की छठीसबसे बड़ी उपलब्धि है रिफाइंड पेट्रोलियम बेचने में सऊदी अरब से आगे निकल भारत

भारत ने 1954 में मुंबई में सोवियत रूस की मदद से पहले रिफाइनरी शुरू की थी यहां कच्चे तेल से पेट्रोल डीजल बनाना शुरू किया | 2023 में भारत रिफाइंड पेट्रोलियम बेचने में अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है | इसके लिए बड़ी मात्रा में रूस से क्रूड आयल खरीदा | 2023 में भारत में सबसे ज्यादा रिफाइंड पेट्रोलियम यूरोप को बचा | मार्च 2023 में अमेरिका यूरोप के रस पर पाबंदी लगाए जाने के बाद भारत रोजाना 1.50 लाख बैरल रिफाइंड पेट्रोलियम ज्यादा बेचने लगा | एक बैरल में 159 लीटर होता है |

7. इस साल की सातवींसबसे बड़ी उपलब्धि है कि भारत क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बना |

23 सितंबर 2023 को मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा था | इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही भारत ने टेस्ट और T20 के बाद वनडे में भी नंबर वन रैंकिंग हासिल कर ली है | क्रिकेट इतिहास में यह दूसरा मौका है जब कोई टीम एक साथ तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनी है | 11 साल पहले अगस्त 2012 में ग्रीन स्मिथ की कप्तानी में साउथ अफ्रीका यह कारनामा कर चुकी है | वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया लगातार 10 मैच जीत का फाइनल में पहुंची हालांकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराकर कप अपने नाम किया |

8. इस साल की आठवीं सबसे बड़ी उपलब्धि है NATU NATU पर नाची दुनिया

मार्च 2023 में 95ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में भारत पहली बार दो अवार्ड जीता | पहला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में” द एलीफेंट विश्पर्स “दूसरा बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए NATU NATU RRR फिल्म का सुपरहिट गाना नातू नातू यूक्रेन के राष्ट्रपति भवनमरिसकी की पैलेस के बाहर शूट किया गया था | 2023 से पहले भारत को पांच ऑस्कर मिले थे अब भारत के पास साथ ऑस्कर अवार्ड हो गए हैं |

1 thought on “2023 में भारत ने कौन-कौन सी उपलब्धियां प्राप्त की है साल के अंत में हम भारत की ऐसे ही आठ उपलब्धियां के बारे में बात करेंगे ?”

  1. बहुत ही अच्छा जानकारी लगा। इसी प्रकार से जानकारी शेयर करते रहिए। बहुत ही फायदेमंद जानकारी मिली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel
Scroll to Top
मोहम्मद शमी जिन्हें मिला अर्जुन अवार्ड जिन्होंने वर्ल्ड कप में बनाया था इतिहास केवल 7 मैच में लिए थे 24 विकेट। पत्नी ने उन पर लगाया था देशद्रोह का आरोप। दुनिया के सबसे खूंखार हत्यारा एंडर्स बेहरिंग ब्रेईविक