सोमालिया के LILA NORFOLK जहाज हाईजैक हुआ | जिसमें भारत के सवार है 15 क्रू मेंबर |

नमस्ते दोस्तों आज एक नए लेख में आप सभी का स्वागत है | खबर आई है कि सोमालिया के पास LILA NORFOLK जहाज हाईजैक कर लिया गया है | इसमें 15 क्रू मेंबर सवार है | भारतीय नौसेना ने दुश्मनों के चंगुल से जहाज को छुड़ाने के लिए INS चेन्नई को रवाना किया है |

Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel

सोमालिया के तट के पास एक और जहाज हाईजैक

अरब सागर में सोमालिया के तट के पास एक और जहाज हाईजैक कर लिया गया है | इस पर 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं |मामला 4 जनवरी का है | लेकिन इसकी जानकारी आज ही सामने आई है ,लाइबेरिया के फ्लैग वाले इस जहाज का नाम लीला नोंफोर्क है | समुद्री लुटेरा के नाम से मशहूर सोमालिया हर समय किसी न किसी जहाज को अपना निशाना बनाते रहते हैं | सोमालिया जो है समुद्री लुटेरा के नाम से विख्यात देश हैं |

सोमालिया और अरब सागर की लोकेशन देखी जा सकती है जहां पर जहाज को हाईजैक किया गया

सोमालिया के पास एक और जहाज हाईजैक हुआ | जिसमें भारत के सवार  है 15 क्रू मेंबर |

सोमालिया के पास हाईजैक जहाज पर भारतीय नौसेना ने क्या कहा ?

भारतीय नौसेना ने कहा है कि वह मामले पर नजर बनाए हुए हैं | जहाज पर मौजूद क्रू मेंबर्स से कांटेक्ट किया जा रहा है | मर्चेंट वेसल की सुरक्षा के लिए भारतीय नेवी ने INS चेन्नई को हाईजैक जहाज की तरफ रवाना किया है | मरीन ट्रेफिक के मुताबिक जहाज ब्राजील के POTRO डू एकु से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट जा रहा था | यह जहाज 11 जनवरी को लोकेशन पर पहुंचने वाला था | लेकिन 4 जनवरी को ही सोमालिया के पास जहाज को हाईजैक कर लिया गया |

वेसल फाइंडर के मुताबिक जहाज से आखरी बार 30 दिसंबर को संपर्क किया गया था | जहाज को किसने हाईजैक करने की कोशिश की इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है | इसकी जानकारी जुटाना में अधिकारी दिन-रात लगे हुए हैं | जहाज को किसने हाईजैक किया और क्यों किया है |

INS चेन्नई कोलकाता ट्रैक कर रहे नेवी एयरक्राफ्ट

भारतीय नौसेना ने बताया कि जहाज ने ब्रिटेन के मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन पोर्टल पर एक संदेश भेजा था | इसमें कहा गया था कि 4 जनवरी की शाम को करीब 5-6 लोग हथियार के साथ जहाज पर उतरे नेवी ने कहा हाईजैक की सूचना मिलते ही एक मैरिटाइम पेट्रोलिंग एयरक्राफ्ट को जहाज की तरफ रवाना किया गया है |

एयरक्राफ्ट ने सुबह जहाज की लोकेशन पर पहुंच कर क्रू मेंबर से संपर्क किया है | सभी क्रू मेंबर सुरक्षित है भारतीय नेवी एयरक्राफ्ट लगातार INS चेन्नई की लोकेशन ट्रैक कर रहा है |

सोमालिया के पास एक और जहाज हाईजैक हुआ | जिसमें भारत के सवार  है 15 क्रू मेंबर |
सोमालिया के पास एक और जहाज हाईजैक हुआ | जिसमें भारत के सवार है 15 क्रू मेंबर |

कुछ दिन पहले हुतियो ने भारत आ रहे जहाज को हाईजैक किया था

इससे पहले 19 नवंबर को हुती विद्रोहियों ने लाल सागर से एक कार्गो शिप गैलेक्सी लीडर को हाईजैक कर लिया था | यह जहाज तुर्की से भारत आ रहा था | हुती विद्रोहियों ने इसे इजरायली जहाज समझकर हाईजैक किया था | हुतीयों ने शिप हाईजैक करने का वीडियो भी शेयर किया था | इस जहाज में 25 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे | जहाज हाईजैक होने की जानकारी मिलते ही इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्या न्याहू ने इसका सीधा आरोप ईरान पर लगाया था | इजरायली पीएम बेंजामिननेत्या न्याहू ने इसे ईरान की ओर से अंतरराष्ट्रीय जहाज पर हमला बताया था | उन्होंने कहा था कि यह ईरान की तरफ से की गई आतंकी हरकत है| यह दुनिया पर हमले की कोशिश है | इससे दुनिया की शिपिंग लाइन भी प्रभावित होगी |

सोमालिया के पास एक और जहाज हाईजैक हुआ | जिसमें भारत के सवार  है 15 क्रू मेंबर |

सोमालिया में बढे समुद्री लुटेरे

सोमालिया वह मुल्क है जिसके समुद्र में बड़ी तादाद में मछलियां मौजूद है | 1990 तक इसकी अर्थव्यवस्था मछलियों से ही चलता था | तब यहां समुद्री लुटेरों का कोई डर नहीं था | अधिकतर लोग मछली का व्यापार करते थे | फिर यहां सिविल वॉर शुरू हो गया | सरकार और नौसेना नहीं रही इसका फायदा विदेशी कंपनियों ने उठाया सोमालिया के लोग छोटी नाव में मछली पकड़ते थे | उनके सामने विदेशी कंपनियों के बड़े-बड़े ट्रॉलर आकर खड़े हो गए लोगों का रोजगार छीलने लगा इससे परेशान होकर 1990 के बाद इस देश के लोगों ने हथियार उठा लिया और समुद्री लुटेरे बन गए | समुद्री मालवाहक जहाज का एक बड़ा जखीरा सोमालिया पोस्ट के पास से होकर गुजरता था | मछुआरों से लुटेरे बने लोगों ने इन जहाजों को निशाना बनाना शुरू किया जहाज छोड़ने के बदले वह फिरौती लेने लगे | साल 2005 तक यह धंधा इतना बड़ा हो गया कि एक पायलट स्टॉक एक्सचेंज बना दिया गया | यहां लुटेरों के अभियान को फंड करने के लिए लोग उनमें इन्वेस्ट कर सकते थे | बदले में लोगों को लूटी हुई रकम का एक बड़ा हिस्सा मिलता था |

सोमालिया कैसे बना समुद्री लुटेरा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel
Scroll to Top
मोहम्मद शमी जिन्हें मिला अर्जुन अवार्ड जिन्होंने वर्ल्ड कप में बनाया था इतिहास केवल 7 मैच में लिए थे 24 विकेट। पत्नी ने उन पर लगाया था देशद्रोह का आरोप। दुनिया के सबसे खूंखार हत्यारा एंडर्स बेहरिंग ब्रेईविक