NEWS

नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नवमी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ | सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दो उपमुख्यमंत्री |

हेलो दोस्तों आज के एक नए लेख में आप सभी का पुनः स्वागत है-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ईस्तीफा, शाम तक नवमी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं | दो उपमुख्यमंत्री बनेंगे |नीतीश ने भाजपा का समर्थन पत्र देकर सरदार बनाने की बात कही |

Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel

बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार का इस्तीफा

आज बिहार के सियासत में जबरदस्त गहमागहमी है | पहले से ही इस्तीफा देने के लिए चर्चा हो रही थी | आज जनता दल यूनाइटेड पार्टी का बैठक पटना में बुलाया गया था | और पहले से ही यह कयास लगे जा रही थी कि आज नीतीश कुमार इस्तीफा दे देंगे | आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कड़ी 11:00 बजे बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर लेकर लेकर से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है |

बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ – नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री पद के शपथ लेते हुए नीतीश कुमार

28 जनवरी 2024 ई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सुबह लगभग 11:00 बजे दिन में अपना इस्तीफा पेश किया | इस्तीफा पेश करने के तुरंत बाद राज्यपाल से बातचीत में पुनः मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने की बात भी कहीं | बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने की बात कही है | नीतीश कुमार राज्यपाल को 128 विधायकों के समर्थन का पत्र सोपा है | इसमें भाजपा के 78 , जनता दल यूनाइटेड के 45 ,और हम पार्टी के चार विधायक और एक निर्दलीय विधायक शामिल है |

बिहार के नए दो उपमुख्यमंत्री कौन हो सकते हैं

मुख्यमंत्री पद के शपथ लेते हुए नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार जदयू पार्टी की तरफ से शपथ ले रहे हैं | वही उपमुख्यमंत्री के रूप में भाजपा पार्टी के सम्राट चौधरी और भाजपा पार्टी से, विजय सिंह शपथ ले रहे हैं मंत्री के रूप में प्रेम कुमार , विजय कुमार चौधरी , विजेंद्र प्रसाद यादव , सरवन कुमार , संतोष कुमार सुमन ,सुमित कुमार ( निर्दलीय )भी शपथ ग्रहण कर रहे हैं |

बिहार में सरकार बनाने के लिए समीकरण क्या है

बिहार में कुल विधानसभा सीट 243 है | जिसमें बहुमत का आंकड़ा 122 है | वर्तमान में सरकार में राजद 79, जदयू 45 ,कांग्रेस 19 ,लेफ्ट 16 निर्दलीय एक कुल 160 सीट विपक्ष में बीजेपी 78 हम चार और एम आई एम एक कुल 83 सीट | सबसे अधिक सीट आरजेडी के पास 79 उसके बाद भारतीय जनता पार्टी 78 उसके बाद जनता दल यूनाइटेड 45 और उसके बाद कांग्रेस 19 सिट |

नीतीश कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते ही बिहार में जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल महागठबंधन की सरकार टूट गई | अब नीतीश कुमार ने राज्यपाल को बीजेपी और हम पार्टी के समर्थन के साथ 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौपा है | बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 विधायक दल का होना जरूरी है | और नीतीश कुमार ने 128 विधायकों का समर्थन पत्र सौपा है |

बिहार के मुख्यमंत्री पद की नवमी बार शपथ लेंगे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए नवे बार शाम तक शपथ ले सकते हैं | इससे पहले आठ बार मुख्यमंत्री पद के शपथ ले चुके हैं | नीतीश कुमार फिर से nda गठबंधन में शामिल हो गए हैं | इस बार भाजपा के साथ मिलकर नवमी बार मुख्यमंत्री पद के शपथ लेंगे | शपथ समारोह में भारत के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हो सकते हैं |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को दिया बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल होने के लिए बधाई दिया है | और फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद के शपथ लेने के लिए भी अग्रिम बधाई दिया है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत पहले से ही चाहते थे कि नीतीश कुमार हमारे गठबंधन में ही बने रहे हैं | और नीतीश कुमार के इस फैसले से प्रधानमंत्री बहुत खुश हैं |

नीतीश कुमार और भाजपा को फिर करीब लाने में किसने भूमिका निभाई

नीतीश कुमार और भाजपा को फिर करीब लाने में तीन लोगों के महत्वपूर्ण भूमिका रही एक राजधानी पटना में बड़े संवैधानिक पद पर हैं | दूसरे राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह जिनका संबंध है जदयू से है और तीसरे पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी | दिल्ली में हरिवंश , नीतीश और भाजपा के सीनियर लीडरशिप के बीच कड़ी रहे | पीएम मोदी और नीतीश दोनों के करीबी भी हैं | इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जब संसद के नए भवन के उद्घाटन में हरिवंश नारायण सिंह शामिल हुए तो पूरी जनता दल यूनाइटेड हमलावर हो गई थी | लेकिन नीतीश कुमार ने कुछ नहीं कहा था | वही सुशील मोदी लगातार नीतीश को एनडीए में लाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के सामने वकालत करते रहे है |

537 दिन बाद फिर नीतीश कुमार का इस्तीफा

नीतीश कुमार ने 537 दिन बाद आज 28 जनवरी 2024 को एक बार फिर राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया | उन्होंने पिछली बार 9 अगस्त 2022 को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौप था | इसके बाद राजद , कांग्रेस गठबंधन के साथ मिलकर महागठबंधन सरकार बनाई थी |

इसके पहले नीतीश कुमार ने 1840 दिनों तक भाजपा के साथ सरकार चलाई थी | उन्होंने 26 जुलाई 2017 को अपना इस्तीफा राज्यपाल को दिया था | तब वह राजद कांग्रेस गठबंधन से अलग हुए थे | इसके भी पहले नीतीश कुमार ने 1502 दिन राजद -कांग्रेस गठबंधन के साथ सरकार चलाई थी | तब वह 16 जून 2013 को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार से अलग हुए थे |

fairnews

Share
Published by
fairnews

Recent Posts

कतर में बंद पूर्व भारतीय नौसैनिक रिहा कर दिए गए, भारत के प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे कतर |

नमस्ते दोस्तों आज के एक नए लेख में आप सभी का स्वागत है-कतर के जेल…

8 months ago

सचिन और उदय सहारन ने भारत को U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया |फाइनल मुकाबला पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से होगा |

नमस्ते दोस्तों आप सभी का एक नए लेख में स्वागत है-U-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल…

9 months ago

यशस्वी जायसवाल ने लगाया अपना पहला दोहरा शतक, भारत की पहली पारी 396 पर ऑल आउट | इंग्लैंड की ठोस शुरुआत |

नमस्ते दोस्तों आप सभी का एक नए लेख में पुनः स्वागत है-भारत और ऑस्ट्रेलिया के…

9 months ago

60 साल बाद पाकिस्तान में भारतीय टीम पहुंची , सख्त पहरा ,चुनिंदा दर्शन और नो शॉपिंग |

नमस्ते दोस्तों आज के एक नए लेख में आप सभी का स्वागत है-60 साल बाद…

9 months ago

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, तीन जवान शहीद,14 जवान घायल

नमस्ते दोस्तों आज की एक नए लेख में आप सभी का स्वागत है- छत्तीसगढ़ के…

9 months ago
Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel