NEWS

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लापता ,प्लेन पार्क, BMW सीज, 36 लाख बरामद, भाजपा ने गुमशुदगी का पोस्टर लगाकर 11000 रुपए इनाम रखें

नमस्ते दोस्तों आप सभी का एक नए लेख में स्वागत है -झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 40 घंटे से लापता है| प्लेन पार्क, BMW सीज, 36 लाख बरामद, भाजपा ने गुमशुदगी का पोस्टर लगाकर 11000 रुपए इनाम रखें |

Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लापता होने का दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 जनवरी को रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे | उनकी पार्टी ने सोमवार को कहा कि वह निजी काम से गए हैं और वह लौट आएंगे | हालांकि भारतीय जनता पार्टी की झारखंड इकाई ने सोमवार को दावा किया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवर्तन निदेशालय (ED ) की कार्रवाई के दर से पिछले 40 घंटे से फरार हैं ,और उसने राज्यपाल सी पि राधाकृष्णन से इस मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह करते हुए कहा कि झारखंड की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा दाव पर है |

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गुमसुदगी का पोस्टर लगाकर 11000 रुपए इनाम रखने की घोषणा भी की है |

दिल्‍ली स्थित कई जगह हेमंत सोरेन की तलाश…!

दिल्ली में ईडी अधिकारी रात करीब आठ बजे कुछ देर के लिए मुख्यमंत्री के आवास से बाहर निकले और बाहर खड़ी एक बीएमडब्ल्यू कार की जांच की. हालांकि, वे मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना वापस अंदर चले गए. एक सूत्र ने कहा, “हम उनसे (सोरेन) पूछताछ करने के लिए मुख्यमंत्री के आवास पर आए, लेकिन वह यहां नहीं हैं. ईडी की टीम झारखंड भवन और कुछ अन्य स्थानों पर भी गईं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं मिले.” ईडी के कुछ अधिकारियों को बाद में रात करीब साढ़े 10 बजे परिसर से बाहर निकलते हुए देखा गया था |

झारखंड के राज्यपाल राधा कृष्ण बोले पूरे हालात पर नजर

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने घटनाक्रम पर जहां चुप्पी साधे रखी, वहीं, झारखंड के राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा कि वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी का समन मिलने के मद्देनजर राज्य की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं | पत्रकारों ने राज्यपाल से पूछा कि राज्य में राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर क्या राजभवन के लिए सभी विकल्प खुले हैं |

उन्होंने कहा, “मैं संविधान के रक्षक के रूप में पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हूं | यह राज्यपाल का कर्तव्य है और मैं इसे निभा रहा हूं. समय आने पर फैसला लूंगा | ” झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और केंद्र सरकार के कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी |

झारखंड मुक्ति मोर्चा का दावा

इस बीच, सीएम सोरेन के परिवार के सदस्य ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह पूरा घटनाक्रम हेमंत सोरेन को बदनाम करने की साजिश है | हेमंत सोरेन ने ईडी को लगातार जवाब दिया है | उन्होंने 31 जनवरी को दोपहर एक बजे आवास पर बयान दर्ज कराने की इच्छा जताई थी | फिर भी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भाजपा के तरफ से बदनाम किया जा रहा है | और यह एक सोची समझी रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है | जिससे कि हेमंत सोरेन के छवि धूमिल हो |

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पत्र

इस पूरे घटनाक्रम के बीच हेमंत सोरेन का एक पत्र का भी जिक्र हो रहा है | यह पत्र हेमंत सोरेन द्वारा जांच एजेंसी परिवर्तन निदेशालय को भेजा गया था | आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परवर्तन निदेशालय ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में 20 जनवरी को सोरेन से रांची में उनके आधिकारिक आवास पर पूछताछ की थी और उन्हें नया सामान जारी करते हुए यह बताने को कहा था कि वह पूछताछ के लिए 29 जनवरी या 31 जनवरी में से किस दिन आएंगे |

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हेमंत सोरेन ने एजेंसी को एक पत्र भेजा था | लेकिन पूछताछ के लिए दिन या तारीख नहीं बताई थी | हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय को रविवार को भेजे ईमेल में उसपर राज्य सरकार के कामकाज में बाधा डालने के लिए राजनीतिक एजेंडा से प्रेरित होने का आरोप लगाया और दावा किया कि 31 जनवरी के या उससे पहले उनका बयान दोबारा दर्ज करने की परवर्तन निदेशालय (ED ) की जिद से दुर्भावना झलक रही है | सोरेन ने रविवार को भेजे ईमेल में कहा अदालत को उपलब्ध करने के लिए 20 जनवरी को मुझे 7 घंटे तक पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखें | हेमंत सोरेन ने 31 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे उनके आवास पर बयान दर्ज करने के लिए स्वीकृति दे दी है |

हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर परवर्तन निदेशालय का 13 घंटे तक छापा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है | परिवर्तन निदेशालय की एक टीम कथित भूमि धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के संबंध में पूछताछ करने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे | लगभग 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रहे | इस दौरान परवर्तन निदेशालयकी (ED ) टीम ने परिसर की तलाशी लि |

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान हेमंत सोरेन के एक बीएमडब्ल्यू कार , 36 लाख कैश और दस्तावेज जांच एजेंसी अपने साथ ले गई | परवर्तन निदेशालय (ED ) के मुताबिक मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन जी चार्टर्ड विमान से रांची से दिल्ली आए थे | वह अभी तक दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा हुआ है | सूत्रों ने बताया कि हेमंत रविवार रात दिल्ली स्थित घर से चल गए थे | बीजेपी हेमंत सोरेन पर तंज कस रही है | वहीं परिवार और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता इसे हेमंत सोरेन को बदनाम करने की नियोजित साजिश करार दे रही है |

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कौन है

हेमंत सोरेन झारखंड के राजनीतिज्ञ हैं | जो झारखंड के वर्तमान में मुख्यमंत्री हैं | इससे पहले उन्होंने जुलाई 2013 से दिसंबर 2014 तक झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया था | वह झारखंड में एक राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भी है | वह झारखंड विधानसभा में बरहेट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं | इससे पहले भी अर्जुन मुंडा मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री थे | 2014 के चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हेमलाल मुर्मू को हराकर निर्वाचित हुए | दिसंबर 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव में बरहेट विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं | वह पूर्व में राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं |

हेमंत सोरेन का प्रारंभिक जीवन-सोरेन का जन्म बिहार वर्तमान में झारखंड के रामगढ़ जिले के नेमारा में रूपी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के घर हुआ था | हेमंत सोरेन के दो भाई और एक बहन है | उनकी शैक्षणिक योग्यता पटना हाई स्कूल पटना बिहार से इंटरमीडिएट है | चुनाव आयोग के समकक्ष दायर हलफनामे के अनुसार हेमंत ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीआईटी मेसरा , रांची में दाखिल लिया लेकिन बाहर हो गया |

हेमंत सोरेन पिछले 40 घंटे से लापता है किसी को कुछ नहीं पता कहां hai |
fairnews

Recent Posts

कतर में बंद पूर्व भारतीय नौसैनिक रिहा कर दिए गए, भारत के प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे कतर |

नमस्ते दोस्तों आज के एक नए लेख में आप सभी का स्वागत है-कतर के जेल…

8 months ago

सचिन और उदय सहारन ने भारत को U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया |फाइनल मुकाबला पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया से होगा |

नमस्ते दोस्तों आप सभी का एक नए लेख में स्वागत है-U-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल…

9 months ago

यशस्वी जायसवाल ने लगाया अपना पहला दोहरा शतक, भारत की पहली पारी 396 पर ऑल आउट | इंग्लैंड की ठोस शुरुआत |

नमस्ते दोस्तों आप सभी का एक नए लेख में पुनः स्वागत है-भारत और ऑस्ट्रेलिया के…

9 months ago

60 साल बाद पाकिस्तान में भारतीय टीम पहुंची , सख्त पहरा ,चुनिंदा दर्शन और नो शॉपिंग |

नमस्ते दोस्तों आज के एक नए लेख में आप सभी का स्वागत है-60 साल बाद…

9 months ago

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, तीन जवान शहीद,14 जवान घायल

नमस्ते दोस्तों आज की एक नए लेख में आप सभी का स्वागत है- छत्तीसगढ़ के…

9 months ago
Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel