अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की पहली फुल तस्वीर सामने आई है | अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का कार्यक्रम शुक्रवार 19 जनवरी को चौथा दिन है | 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है |
Whatsapp Group |
Whatsapp Channel |
Telegram channel |
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
अयोध्या में 22 जनवरी को रामललाकी प्राण प्रतिष्ठा की जानी है | जिसको लेकर 16 जनवरी से ही प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान किया जा रहा है | प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज चौथा दिन शुक्रवार 19 जनवरी को है | रामलला की मूर्ति को गर्भ गृह में बने आसन पर रख दिया गया है | कारीगरों ने मूर्ति को आसन पर खड़ा किया,इस प्रक्रिया में चार घंटे लगे ,बताया गया है कि अब मूर्ति को गंधवास के लिए सुगंधित जल में रखा जाएगा फिर अनाज ,फल और घी में रखा जाएगा |
रामलला का आज का श्रृंगार
रामललाअपने तीनों भाइयों लक्ष्मण ,भारत और शत्रुघ्न के साथ अस्थाई मंदिर में विराजित है | आज उन्हें क्रीम कलर के वस्त्र पहनाए गए हैं | दिन के हिसाब से भगवान का श्रृंगार होता है | सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा , बृहस्पतिवार को पीले, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीले और रविवार को पिंक वस्त्र पहनाए जाते हैं |

श्रद्धालुओं के लिए आज से अस्थाई राम मंदिर बंद हो जाएगा
आज ही शुक्रवार शाम 7:00 से अस्थाई राम मंदिर में दर्शन नहीं हो सकेंगे | यह फैसला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर किया गया है | 23 जनवरी सुबह से श्रद्धालु भव्य राम मंदिर में रामलला का दर्शन कर सकेंगे |
रामललाके प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आज सुबह अरणी मंथन किया गया
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आज सुबह अरणीमंथन किया गया | इसके बाद गणपति पूजन हुआ | सभी द्वारपालों का पूजन किया गया और भगवान रामललाका औषधी में निवास कराया गया | इसके बाद केसर में निवास और गाय के शुद्ध देसी घी में निवास कराया जाएगा अरणी मंथन में प्रकट हुए अग्नि की कुंड में स्थापना की जा रही है | इसके बाद ग्रहों की स्थापना ,भगवान शंकर की पीठ की स्थापना और अयोध्या के प्रधान देवता की स्थापना होगी |श्री राम यंत्र के देवता ,योगिनी ,मंडल क्षेत्रपाल ,अधिकारी का पूजन किया जा रहा है |
रामलला की मूर्ति की एक और तस्वीर सामने आई है
रामलला की 51 इंच (4.25 फिट ) की खड़ी प्रतिमा है | यह कमल आसन पर विराजित है | हाथ में धनुष- बाण है आसन मकराना संगमरमर से बनाया गया है | इस पर 4 फीट ऊंचा सिंहासन रखा जाएगा इसी पर रामलला विराजेेंगे | रामलला की मूर्ति को कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है |
सूत्रों से मालूम चला है कि पूरे सिंहासन पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी | मंदिर का शिखर भी सोने का होगा, लेकिन इस काम को बाद में किया जाएगा | जब गर्भ गृह में भक्त दर्शन करने पहुंचेंगे तो आसान ,सिंहासन और रामलला की प्रतिमा की कुल ऊंचाई करीब करीब 11 फीट होगी | सिंहासन और प्रतिमा की कुल ऊंचाई 8.25 फीट है जबकि आसान 3 फीट का है |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे

उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे | वह रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी का जायजा लेंगे | योगी करीब 5 घंटे अयोध्या में रहेंगे | योगी हनुमानगढ़ पर दर्शन पूजन के बाद रामलाल का आशीर्वाद लेंगे | योगी रामलला की आरती में भी शामिल होंगे | वह नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे हनुमान गुफा पर टेंट सिटी का अवलोकन करेंगे | साकेत पेट्रोल पंप के पास नगर निगम की ओर से स्थापित टेंट सिटी का भी निरीक्षण का कार्यक्रम है जो योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा | योगी पर्यटन विभाग की तरफ से बनाए जा रही ट्रेन सिटी का भी निरीक्षण करेंगे | सरयू में चलने वाली सोलर बोट का भी उद्घाटन करेंगे | इसके अलावा योगी इस सरयू अतिथि गृह ,राम कथा संग्रहालय भी जाएंगे संतों से भी मुलाकात करेंगे | पीएम मोदी के दौरे और सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक करेंगे | करीब 4:00 बजे अयोध्या से रवाना हो जाएंगे |
गर्भ गृह में एक और प्रतिमा से कोई दिक्कत नहीं -जगतगुरु रामभद्राचार्य
जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा अगर रामलाल की पुरानी प्रतिमा गर्भ गृह में नहीं रहती तो गलत था | लेकिन पुरानी प्रतिमा भी गर्भ गृह में रहेगी | नई प्रतिमा इसलिए लगाई गई है ,ताकि लोगों को अच्छे से दर्शन हो सके एक और प्रतिमा से कोई दिक्कत नहीं है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शास्त्रों के अनुसार ही सब कुछ कर रहे हैं | मुझे वैसे ही अनुभूति हो रही है | जैसे भगवान राम के अयोध्या पहुंचने से हुई थी | कल यानी 18 जनवरी को शंकराचार्य अभी मुक्तेश्वरनंद ने कहा था ,कि गर्भ गृह में चबूतरे पर रामलाल की पुरानी प्रतिमा को ही प्रतिष्ठित करना चाहिए |
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में 54 देश के प्रतिनिधि भी आएंगे
रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा में देश के नाम चिन्ह हस्तियों के साथ 54 देश के 100 प्रतिनिधि भी खास मेहमान होंगे | राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अमेरिका, ब्रिटेन ,ऑस्ट्रेलिया, मॉरीशस , समेत कई यूरोपीय ,अफ्रीका और बौद्ध देशों के अतिथियों को आमंत्रित किया है और उन्हें आने की पूरी संभावना भी है | रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में 22 जनवरी को वही लोग शामिल हो सकते हैं जिन लोगों को आमंत्रण भेजा गया है | जिसमें कई नाम चिन उद्योगपति , खिलाड़ी ,नेताओं और महंत को आमंत्रण भेजा गया है,|
अयोध्या में भक्तों के लिए मुफ्त में नाश्ते के स्टाल भी लगाए गए हैं

अयोध्या में शुक्रवार सुबह 8 डिग्री तापमान है लोगों के लिए जगह-जगह मुफ्त में नाश्ते के स्टाल लगाए गए हैं | यहां लोगों को चाय बिस्कुट नमकीन दिया जा रहा है | ठंड से बचाव के लिए अलाव भी जलाए गए हैं | यह फोटो छोटी छावनी रामघाट के कस्टमर की है |,