मुंबई से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट पहुंची बांग्लादेश यात्रियों को फ्लाइट में बिताने पर 12 घंटे

मुंबई से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट की बांग्लादेश में लैंडिंग, कोहरे से फ्लाइट ढाका डाइवर्ट हुई ,178 पैसेंजर 12 घंटे विमान में ही बैठे रहे |

Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel

मुंबई से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट

मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट CE 5319 13 जनवरी 2024 शुक्रवार की रात 8:20 पर उड़ान भरने वाली थी | इसे रात 11:10 बजे गुवाहाटी पहुंचना था | हालांकि यह मुंबई से ही लेट रात को 11:12 पर रवाना हुई | गुवाहाटी में घने कोहरे के कारण फ्लाइट की लैंडिंग नहीं करवाई जा सकी और इसे डाइवर्ट करके बांग्लादेश भेज दिया गया | इंडिगो का यह फ्लाइट बांग्लादेश के ढाका में हजरत शाहजंलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ | जिससे यात्रियों की बहुत परेशानी हुई | जिन्हें पहुंचना था गुवाहाटी पहुंच गए बांग्लादेश , लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं|

इंडिगो की यह फ्लाइट 6e 5319 में कुल 178 पैसेंजर सवार थे | क्योंकि यह फ्लाइट डोमेस्टिक यात्रा करने वाला था | इसलिए इसमें सभी यात्री बिना पासपोर्ट के सफर कर रहे थे | उन्हें फ्लाइट से उतरने की इजाजत नहीं मिली इसके कारण यात्रियों को 12 घंटे फ्लाइट के अंदर ही बैठना पड़ा | न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुंबई से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6e 5319 शुक्रवार की रात 8:20 बजे उड़ान भरने वाली थी | लेकिन रात 11:10 बजे गुवाहाटी पहुंचना था | हालांकि यह फ्लाइट मुंबई से ही देर रात को 11:12 बजे उड़ान भरी थी |

शनिवार सुबह 3:26 बजे तक इस गुवाहाटी पहुंचना था | लेकिन कोहरे के कारण इसे डाइवर्ट करना पड़ा फ्लाइट सुबह 4:00 बजे ढाका पहुंची | वहां से सुबह 10:54 पर फिर फ्लाइट गुवाहाटी के लिए रवाना हुई और गुवाहाटी 11:10 बजे पहुंचे |

मुंबई-से-गुवाहाटी-जा-रही-फ्लाइट-का-लैंडिंग-हुआ-बांग्लादेश-में
मुंबई-से-गुवाहाटी-जा-रही-फ्लाइट-का-लैंडिंग-हुआ-बांग्लादेश-में

फ्लाइट को पहले कोलकाता या भुवनेश्वर में लैंड करने की योजना थी

इंडिगो एयरलाइन कंपनी ने घटना को लेकर बताया | घने कुहासा के चलते फ्लाइट को पहले कोलकाता या भुवनेश्वर में लैंड कराने की योजना थी | हालांकि कोलकाता में भी मौसम खराब था | जबकि भुवनेश्वर में रनवे बंद था | इसलिए फ्लाइट को ढाका में डाइवर्ट किया गया इंडिगो ने बताया कि ढाका से गुवाहाटी के लिए एक दूसरे ग्रुप मेंबर्स का इंतजाम किया गया पैसेंजर को सभी अपडेट दिए जा रहे हैं |

फ्लाइट में बैठे कांग्रेस के नेता बोले की 12 घंटे में यूरोप पहुंच जाते हैं

इस फ्लाइट में कांग्रेस नेता सूरज सिंह ठाकुर सफर कर रहे थे | उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना की जानकारी दी |उन्होंने शनिवार सुबह 6:56 पर बताया कि मैं पिछले 9 घंटे से विमान में फंसा हुआ हूं | मैं मणिपुर में राहुल गांधी की भारत जोरो न्याय यात्रा के लिए निकला था | देखते हैं हम कब तक गुवाहाटी पहुंचेंगे | वहां से फिर इंफाल के लिए फ्लाइट लूंगा,फिर सुबह 11:48 बजे उन्होंने बताया कि करीब 12 घंटे की फ्लाइट के बाद में यूरोप पहुंच जाता हालांकि मैं गुवाहाटी पहुंचकर खुश हूं |

मुंबई से गुवाहाटी जा रहे इंडिगो के फ्लाइट का कुहासा के कारण ढाका में लैंड कराया गया: यात्री परेसान

इंडिगो की फ्लाइट 6e 5319 मुंबई से गुवाहाटी जा रही थी | लेकिन कुहासे के कारण गुवाहाटी में लैंडिंग नहीं करवाया जा सका | जिससे फ्लाइट को बांग्लादेश में ढाका एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया | जिससे प्लेन में बैठे सभी यात्री परेशान हो गए सभी यात्रियों को लगभग 12 घंटे का समय प्लेन में ही बिताना पड़ा | यात्रियों को कहना है कि फ्लाइट तो पहले से ही लेट थी और अब फ्लाइट को ढाका डायवर्ट कर दिया गया | इससे हम लोग और काफी परेशानी को झेलना पड़ा | हम लोगों के पास ना पासपोर्ट था ना बांग्लादेश का वीजा था | इसलिए हम लोगों को फ्लाइट से बाहर नहीं निकलने दिया गया | यात्रियों ने कहा कि शुक्र है कि हम सुरक्षित ढाका में लैंड करने के बाद जो फ्लाइट भोर को 4:00 बजे गुवाहाटी पहुंचना था | लेकिन गुवाहाटी पहुंचते पहुंचते दिन के 11:00 बज गए | गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्रियों ने कहा शुक्र है हम लोग सुरक्षित गुवाहाटी पहुंच गए |

मुंबई से गुवाहाटी जा रही प्लेन को हादसे के कारण ढका डाइवर्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp Group
Whatsapp Channel
Telegram channel
Scroll to Top
मोहम्मद शमी जिन्हें मिला अर्जुन अवार्ड जिन्होंने वर्ल्ड कप में बनाया था इतिहास केवल 7 मैच में लिए थे 24 विकेट। पत्नी ने उन पर लगाया था देशद्रोह का आरोप। दुनिया के सबसे खूंखार हत्यारा एंडर्स बेहरिंग ब्रेईविक