नमस्ते दोस्तों आज की एक नए लेख में आप सभी का स्वागत है- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के टेकालगुडेम में मंगलवार को हुए नक्सली हमले में तीन जवान शहीद हो गए जबकि 14 जवान घायल हुए हैं। जगदलपुर से घायल जवानों को रायपुर के श्री नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Whatsapp Group |
Whatsapp Channel |
Telegram channel |
नक्सलियों ने कैसे दिया घटना को अंजाम
मंगलवार को जोनागुडा -अलीगुडा क्षेत्र में कोबरा एसटीएफ DRG की टीम सर्चिंग कर रही थी | दोपहर तीन से चार बजे के बीच घात लगाए नक्सलियों ने टीम पर फायरिंग कर दी | इस दौरान सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया | फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की आर लेकर भागने में कामयाब हो गए | घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है |
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के टैकल गोरे में मंगलवार को हुए नक्सली हमले में तीन जवान शहीद हो गए ( देवन सी ,आरक्षक,201 कोबरा,पवन कुमार आरक्षक 201 कोबरा,लाम्बधर सिन्हा, आरक्षक 150 सीआरपीएफ)जबकि 14 जवान घायल हुए | सेना के तरफ से जवाबी कार्रवाई में 6 नक्सली भी मारे गए हैं जिसकी सूचना मिली है |
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय घायलों से मिले

14 घायल जवानों को जगदलपुर से घायल जवानों को रायपुर के श्री नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है | जहां पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देवसा य और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने घायलों से मिलकर हाल-चाल जाना | है वही बस्तर आईजीपी सुंदर राज्य का दावा है की जवाबी कार्रवाई में 6 नक्सली भी मारे गए हैं | और जो नक्सली जंगल की ओर छुप गए हैं उन्हें जल्दी ढूंढ कर करी से करी सजा दिलाई जाएगी |
रायपुर आईजी रतन लाल डांगी ने क्या जानकारी दी
रायपुर के आईजी रतन लाल डांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री नारायण अस्पताल में भर्ती चार जवान में से एक जवान को गोली लगी है | बाकी तीन जवान को छरे लगे हैं | सीआरपीएफ के घायल जवान वेंकटेश को दो गोलियां जांघ में लगी है एक स्पीकलर पेट में लगा है | जिससे स्थिति गंभीर बताई जा रही है | घायल जवान राजेश पांचाल को हाथ में गोली लगी है | यह बहुत ही बुरी खबर है देश के लिए |
शहीद जवानों के नाम
1.देवन सी ,आरक्षक,201 कोबरा
2.पवन कुमार आरक्षक 201 कोबरा
3.लाम्बधर सिन्हा, आरक्षक 150 सीआरपीएफ
घायल जवानों के नाम
1.ओमप्रकाश,कोबरा बटालियन सी 201
2.हरेंद्र सिंह,कोबरा बटालियन सी 201
3.खरेकर रामदास कोबरा बटालियन सी 201
4.गोपीनाथ बासु भातरी कोबरा बटालियन सी 201
5.टी मधु कुमार कोबरा बटालियन B 201
६.मलकीत सिंह कोबरा बटालियन B 201
7.सिपाही लाम्बा कोबरा बटालियन B 150
8.राजेश पांचाल कोबरा बटालियन सी 201
9.मनोज नाथ कोबरा बटालियन सी 201
10.मोहम्मद इरफान कोबरा बटालियन सी 201
11.आई वेंकटेश कोबरा बटालियन C 201
12.विकास कुमार कोबरा बटालियन सी 201
13.अविनाश शर्मा कोबरा बटालियन B 201
पुलिस कैंप ओपनिंग के दिन अटैक
टैकलगुरेम पुलिस कैंप का मंगलवार को ही ओपनिंग था और इसी दिन सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसी हमले में दोनों तरफ से गोलियां चलाई गई | जिसमें से सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए और 14 जवान घायल हैं। नक्सलियों में 6 लोगों की मरने की भी खबर है।
3 साल पहले 23 जवान हुए थे शहीद

बीजापुर जिले के TEKALGUDEM में ही 2021 में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें 23 जवान शहीद हुए थे और 35 से ज्यादा घायल हुए थे नक्सलियों ने अपने टीसीओसी के दौरान वारदात को अंजाम दिया था | 3 अप्रैल 2021 को बीजापुर जिले के तरेम थाना क्षेत्र के TEKALGUDEM में हुई मुठभेड़ में 350 से 400 नक्सली शामिल थे | इनमें मवोवादियो के बड़े का एड्रेस के लीडर भी मौजूद थे | जवानों पर भारी मात्रा में BGL (बैरल ग्रेनेड लांचर) दागा गया था।
नक्सली DRG,सीआरपीएफ,कोबरा बटालियन के जवानों से हथियार भी लूट कर ले गए थे।कोबरा के एक जवान राकेशवर सिंह मन्हास का अपहरण भी किया गया था। ,